बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का विवादित बयान बोले:- मूर्ख ब्राह्मणों से नहीं कराये पूजा, जो श्लोक जानते तक नहीं और न्यूज पेपर लेकर पहुंच जाते हैं। हनुमान चालीसा पढ़ पूजा सम्पन्न करवा देते हैं।
राजीव कुमार मिश्रा (आईपीटी वेब पोर्टल: रिपोर्टर इंडिया)
धनबाद- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का विवादित बयान, कहां मूर्ख ब्राह्मणों से नहीं कराये पूजा, जो श्लोक जानते तक नहीं और न्यूज पेपर लेकर पहुंच जाते हैं। हनुमान चालीसा पढ़ पूजा सम्पन्न करवा देते हैं। धनबाद परिसदन में दिया बयान।बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने धनबाद में कहा कि दलित अब पूजा पाठ की तरफ ध्यान दे रहे हैं। लेकिन पूजा पाठ वैसे ब्राह्मण से करवाएं जो ज्ञानी, विद्वान हो। जो श्लोक जानता हो। अभी ऐसे ब्राह्मण पूजा कराते हैं, जो श्लोक तक नहीं जानते हैं। न्यूज पेपर लेकर पहुंच जाते हैं और हनुमान चालीसा पढ़ पूजा सम्पन्न करवा देते हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी रविवार को धनबाद पहुंचे। परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मांझी ने कहा कि दलित अब पूजा पाठ की तरफ ध्यान दे रहे हैं। लेकिन पूजा पाठ वैसे ब्राह्मण से करवाएं जो ज्ञानी, विद्वान हो। जो श्लोक जानता हो। अभी ऐसे ब्राह्मण पूजा कराते हैं, जो श्लोक जानते तक नहीं हैं। न्यूज पेपर लेकर पहुंच जाते हैं। हनुमान चालीसा पढ़ पूजा सम्पन्न करवा देते हैं।उन्होंने पार्टी को बिहार झारखंड के अलावा कई अन्य राज्यों में बढ़ाने की बात कही और कहा कि लोग हमारी विचारधारा से जुड़ रहे हैं। भले ही हम सत्ता में नहीं आ पाए लेकिन हम लोगों के बीच अपनी सेवा करते रहेंगे। दलित, शोषित और पीड़ितों को सहारा देते रहेंगे। उन्हें शोषण से मुक्त कराने का हर प्रयास करते रहेंगे जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सपना था उसे साकार करने का भरसक प्रयास करेंगे।