असम सीएम ने किया कई बड़े ऐलान, असम में अब शहीद हुए जवानों के परिजनों को दी जाएगी 50 लाख रुपये की मदद और सरकारी नौकरी।
गणेश सिंह (आईपीटी वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया )
असम: असम के गुवाहाटी में 1971 के युद्ध के दिग्गजों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की। वहां पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कई बड़े ऐलान किए। उनकी तरफ से बताया गया कि देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिवार को 20 लाख की जगह अब 50 लाख रुपये की मदद और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि हमारी सरकार ने रिटायर सैनिकों के लिए भी कई काम किए हैं। उनके बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज में आरक्षण बढ़ा दिया गया है। ग्रुप सी और ग्रुप डी में भी 2% आरक्षण की शुरुआत कर दी गई है। वैसे इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह का भी संबोधन हुआ था। उन्होंने कई मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। जोर देकर कहा गया कि भारत अब किसी के सामने भी नहीं झुकता है। उन्होंने बोला कि इस बार इंडो-चाइना के टकराव के समय मैंने अपने सेना के शौर्य और पराक्रम को देखा और मेरा भरोसा पक्का हो गया कि दुनिया की कितनी बड़ी ताकत हो वो भारत माता का शीश नहीं झुका सकती है।