थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने महिला व महिला की बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले अपराधी को किया गिरफ्तार।
अमित चंद्र (आईपीटी वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
लखनऊ: पुलिस कमिश्नर लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने महिला व महिला की बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले वांछित अभियुक्त रामसूरत, पुत्र सुरेंद्र कुमार कश्यप को 18 घंटे के अंदर अलकनंदा अपार्टमेंट 206, गोमतीनगर विस्तार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसआई महिपाल सिंह व गुलाब चंद्र शामिल थे। अभियुक्त पर धारा 376/354(बी)/354(डी)/328/323/506 व 9/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले वादी द्वारा लिखित तहरीर पर 354(ग)/376/506 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था।