आंध्र प्रदेश के केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा : मुख्यमंत्री के जिले नालंदा से गए चार मजदूर मजदूर सहित छह की मौत।
राजीव कुमार मिश्रा (आईपीटी वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के बीतीएक केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद बॉयलर फट जाने से 6 लोगों की मौत हो गई और 12 जख्मी हो गए। मरनेवालों में चार लोग बिहार के नालंदा जिले से जुड़े हैं। जो फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। हादसा एलुरू जिले में बुधवार देर रात हुआ। एलुरू के एसपी राहुल देव शर्मा ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड और मोनो मिथाइल का रिसाव हो गया था। उसी ने आग पकड़ ली और हादसा हो गया।
हादसे में मारे गए बिहार के सभी मजदूरों की पहचान कर ली गई है। ये सभी नालंदा जिले के रहने वाले हैं। हादसे में मारे गए बिहार के 4 मजदूरों में कारु रविदास (गांव नरसंडा, नालंदा), मनोज कुमार (गांव रामसन, नालंदा), सुवास रविदास (गांव नरसंडा, नालंदा) और हबदास रविदास (गांव बसनीमा नालंदा) शामिल हैं। वहीं 12 लोगो घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। बाकी जख्मी लोगों को 2-2 लाख रुपये मिलेंगे।
एलुरू के अक्किरेड्डीगुडेम में पोरस लैब में ये वारदात रात करीब 11.30 बजे हुई। फैक्ट्री में दवाओं में काम आने वाली सामग्री बनाई जा रही थी। उसी दौरान बॉयलर में कुछ गड़बड़ी के बाद एसिड लीक होने लगा। उसके बाद जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। फैक्ट्री में उस वक्त नाइट शिफ्ट में कई लोग काम कर रहे थे, जो धमाके और आग की चपेट में आ गए। एसपी ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 12 लोगों के घायल होने की जानकारी भी दी है।घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।