बिहार में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड,पटना समेत 11 जिलों में हिट वेब की चेतावनी।
राजीव कुमार मिश्रा (आईपीटी वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
बिहार: बिहार में मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। कई जगह तेजी से पछुआ हवा चलने के कारण अगले 24 घंटे में गया, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और नवादा में लू की स्थिति बनने जा रही है। मौसम की आंखमिचौनी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव लोगों के लिए भी पहेली बना हुआ है। मंगलवार को राजधानी पटना में सुबह नौ बजे तक बादल व हवा के ठंडे झोंके मौसम को सुहाना बना रहा, लेकिन दोपहर में तल्ख धूप से तापमान में वृद्धि हो गई। उधर, मौसम विभाग ने गुरुवार से पटना सहित 11 जिलों में हीट वेब की चेतावनी जारी की है।वहीं बुधवार को रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर और बक्सर जिले में हीट वेब की स्थिति रहेगी। जबकि गुरुवार से राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में वृद्धि होगी। गुरुवार को राज्य के 11 जिलों रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, अरवल और नवादा जिले में हीट वेब रहने की संभावना है।वहीं, मौसम में उतार चढ़ाव को मौसमविद जलवायु परिवर्तन से भी जोड़कर देख रहे हैं। गर्मी में अधिक गर्मी का रिकॉर्ड भी इस सीजन में टूटने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी का तापमान सोमवार की तुलना में 1.6 डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। राज्य का सर्वाधिक औरंगाबाद में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।