रूस और यूक्रेन के बीच 47 दिनों से जारी युद्ध और कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी जारी , शेयर बाजार में भी गिरावट।
गणेश सिंह (आईपीटी वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच 47 दिनों से जारी युद्ध और कच्चे तेल की कीमत में जारी बढ़ोतरी का दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर असर देखा जा रहा है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा टूट गया है, जबकि निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। आज सेंसेक्स 423 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 59023 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 105 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 17,678 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज सेंसेक्स करीब 213 अंक की गिरावट के साथ 59233 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 51 अंक की गिरावट के साथ 17733 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,080 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,459 शेयर तेजी के साथ और 474 गिरावट के साथ खुलीं।