मुंबई के मानखुर्द इलाके में रामनवमी पर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया,20 से 25 गाडियों में तोड़फोड़ कर फरार।
गणेश सिंह (आईपीटी वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
महाराष्ट्र : मुंबई के मानखुर्द इलाके में रामनवमी पर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। वे 20 से 25 गाडियों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए. ये घटना रात की है। हालांकि घटना के तुरंत बाद पहुंची मुंबई पुलिस के जवानों ने मामला शांत कराया और लोगों को अपने-अपने घर भेज दिया। इलाके में पूरी रात पुलिस के जवान गस्त करते रहे।
रात के करीबन 10 बजे 15-20 लड़कों ने मिलकर इलाके में मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ की, लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोग इसे 2 समुदाय के बीच हो दंगे का नाम देने लगे, लेकिन मुंबई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए कहा के कुछ लड़के रात के 10-11 बजे के बीच इलाके में आये थे। कितनी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, इसकी जानकारी पंचनामे के बाद ही पता चलेगी।