1 फरवरी को मनेगी मौनी अमावस्या, भौमवती अमावस्या।
अमित चंद्र (वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
पर्व : माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को आ रही है। इस दिन मंगलवार का संयोग होने से यह भौमवती अमावस्या हो गई है।साथ ही इस दिन प्रात: 11 बजकर 15 मिनट तक महोदय नामक अति पुण्यदायक योग भी बन रहा है। इस दिन मौन रहकर व्रत-पूजन किया जाता है। ये दिन काफी पावन है।