महानगर भाजपा ने किया चुनावी मंथन।
गणेश (वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी महानगर की चुनाव संचालन समिति ने शुक्रवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन किया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में सभी दायित्व धारियों को विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बूथ प्रबंधन प्रमुख राहुल सिंह, मतदाता सूची प्रमुख जगदीश त्रिपाठी, वरिष्ठ नागरिक प्रमुख इंजीनियर अशोक यादव, कार्यक्रम प्रमुख अशोक पटेल, वर्चुअल सभा रैली नवीन कपूर, आईटी प्रमुख कुणाल पांडे, सोशल मीडिया प्रमुख कुशाग्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, मन की बात प्रभारी नीरज जायसवाल, प्रशासनिक व अनुमति प्रमुख सुधांशु पांडे, मतदाता संपर्क प्रमुख जगदीश त्रिपाठी एडवोकेट अशोक कुमार आत्मा विशेश्वर कुसुम पटेल और रजत जायसवाल जितेंद्र सोनकर सोमनाथ मौर्या योगेश सिंह पिंकू, प्रचार प्रमुख मधुकर चित्रांश, जिला कोषाध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी रवि राय हिलमिल, अतिथि प्रमुख शीतल सिंह राजपूत, वाहन प्रमुख संदीप सिंह, आवास प्रमुख इंदु भूषण गुप्ता को दायित्व सौंपा गया। बैठक में बिहार से आए प्रवासी प्रभारी सीडी शर्मा भी उपस्थित रहे।