अब बिहार के बक्सर में जहरीली शराब से हुई संदिग्ध मौत, 6 मौत से मचा हड़कंप
गणेश (वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
बिहार : बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आ रही है जहां संदिग्ध परिस्थिति में 6 लोगों की मौत हो गई है और स्थानीय लोगों ने जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है.इस मौत के बाद गांव इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह घटना बक्सर जिले के डुमराँव अनुमंडल के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमसारी गाँव में यह घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आमसारी गांव में एक के बाद एक 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग बीमार हैं ,जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात करीब 8-9 की संख्या में लोगों ने पार्टी की थी जिसमें से एक के बाद एक करके 6 लोग की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी में शराब का सेवन किया गया था और इस शराब के जहरीली होने की वजह से ये लोग काल के गाल में समा गए। मौत की सूचना के बाद स्थानीय मुरार थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद के साथ ही डुमराँव एएसपी श्रीराज के अलावे भारी संख्या में पुलिस टीम पहुँच कर छानबीन में जुट गई है। तत्काल पुलिस के अधिकारी कुछ बोलना नहीं चाह रही है।वही स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में शिवमोहन यादव,आनन्द सिंह,सुखु मुशहर,मिंकू सिंह,भीरुन सिंह मास्टर,संजय कुमार के नाम शामिल है वही दो अन्य लोगों के बारे में कहा जा रहा है कि वे अस्पताल में भर्ती है।