24 लोगों के डूबने की आशंका, बिहार में बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप किसानों से भरी नाव नदी में पलटी।
राजीव कुमार मिश्रा (वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
गोपालगंज : इस वक्त की एक बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरा नदी में नाव पलट गई। जिसमें 24 लोगों की डूबने की आशंका जताई जा रही है. वही एक ने तैर कर जान बचाई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। अब तक जानकारी के अनुसार 3 लोगों का शव निकाला जा चूका है। जिसमें महिला का शव बरामद हुआ है।
यह नाव हादसा बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार नाव पर ट्रैक्टर लड़ा था। डूबने वालो में कुचायकोट एवं विशम्भरपुर थाना के कई इलाके के किसान थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर पहुंचे। फ़िलहाल लापता लोगों की खोजबीन में गोताखोर जुटे है।