चंदौली में भी कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज कुल 20 लोग की रिपोर्ट आयीं पॉजटीव।
गणेश (वेब पोर्टल रिपोर्टर: इंडिया)
चंदौली में आज प्राप्त परिणाम में 20 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजटीव प्राप्त हुआ है। इनमें से 6 महिला व 13 पुरूष व 1 बालक है। ये लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। जनपद चन्दौली में 2 चकिया ब्लाक से, 1 चन्दौली, 11 डी0डी0यू0 नगर के रहने वाले है। 2 व्यक्ति वाराणसी जनपद, 1 जनपद मिर्जापुर, 1 वेस्ट बेंगाल, 1 नेवादा व 1 गया बिहार राज्य से सम्बंधित है। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 2245 नमूने संग्रहित किये गए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 16259 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 49 है। अब तक 15853 स्वस्थ्य हो चुके है।