बिहार में लोगों को नहीं है ओमिक्रॉन का डर, गाइडलाइन की उड़ा रहे हैं धज्जियां।
दरभंगा में कोरोना के दो नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वही इसे लेकर लोग काफी लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। ऐसा नहीं है कि यह बात लोगों को नहीं मालूम है लेकिन यह सब जानते हुए भी लोग अनजान बने हुए हैं। प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव जीतने के बाद उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गयी। कई लोगों के चेहरे पर तो मास्क ही गायब थे। जीत हासिल करने वाले प्रत्यशियों के गले में लोग माला पहनाते दिखे। वही कई गला मिलते और अबीर गुलाल लगाते नजर आए। अपने प्रत्याशी की जीत की खुशी में लोग इतने खो गये थे कि किसी ने इस दौरान कोविड प्रोट्रोकॉल का पालन नहीं किया।